Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:लगातार बारिश से गिरे गन्ने की बंधाई किसानों के लिए जरूरी– गन्ना विभाग की अपील।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनपद के कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। जिला गन्ना अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि मृदा में अत्यधिक नमी या जलभराव से गन्ना गिरने पर उसकी उपज में 10.16% से लेकर 38.71% तक वजन
Share:
फर्रुखाबाद:लगातार बारिश से गिरे गन्ने की बंधाई किसानों के लिए जरूरी– गन्ना विभाग की अपील।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनपद के कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। जिला गन्ना अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि मृदा में अत्यधिक नमी या जलभराव से गन्ना गिरने पर उसकी उपज में 10.16% से लेकर 38.71% तक वजन में कमी आ सकती है। साथ ही, गन्ने की आँखों में फुटाव, तिरछापन और कटाई-लदाई में कठिनाई जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

गन्ना गिरने पर पत्तियों का प्रकाश से सीधा संपर्क टूट जाता है, जिससे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया प्रभावित होती है। इसका सीधा असर गन्ने की लंबाई, मोटाई, मिल योग्य गन्नों की संख्या और कुल उत्पादन पर पड़ता है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि गन्ना गिरने के 24 से 48 घंटे के भीतर उसकी बंधाई अवश्य करें। समय पर बंधाई करने से उपज पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता, जबकि देरी से बंधाई करने पर गन्ना टूटने और उत्पादन में भारी कमी का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने और नियमित रूप से खेत का निरीक्षण करने की सलाह दी गई है।

लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे गन्ना क्षेत्रफल में नुकसान की आशंका है। ऐसे में तकनीकी सहायता के लिए किसान निम्न कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

विभागीय कंट्रोल रूम: 7081202532

चीनी मिल रूपापुर: 8756331478

चीनी मिल कायमगंज: 8009214017

जिला गन्ना अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि समय पर सावधानी और उचित प्रबंधन से किसान अपनी फसल को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं।