Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

फर्रुखाबाद:ओवरलोड खनन सामग्री ढोते दो ट्रक पकड़े गए, एक सीज, एक का चालान

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत एवं खनन अधिकारी श्री संजय प्रताप द्वारा संयुक्त रूप से
Share:
फर्रुखाबाद:ओवरलोड खनन सामग्री ढोते दो ट्रक पकड़े गए, एक सीज, एक का चालान
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत एवं खनन अधिकारी श्री संजय प्रताप द्वारा संयुक्त रूप से राजेपुर एवं रामगंगा क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ-प्रवर्तन शाहजहांपुर श्री सर्वेश कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाए खनन सामग्री ढोते हुए दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि संबंधित वाहनों का खनन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं था, जिसके कारण उनकी वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी संभव नहीं हो पा रही थी। इस गंभीर अनियमितता पर परिवहन विभाग द्वारा इन ट्रकों पर कुल 2.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि खनन विभाग द्वारा 1.40 लाख रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड आरोपित किया गया। इनमें से एक ट्रक को सीज किया गया तथा एक का चालान किया गया।

इसके अतिरिक्त बिना खनन विभाग का वैध रवन्ना लिए संचालित दो अन्य ट्रकों को भी पकड़ा गया। हालांकि इन वाहनों में अंडरलोड खनन सामग्री पाई गई, फिर भी नियमों के उल्लंघन के चलते खनन विभाग द्वारा इनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 91,160 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस प्रकार आज की संयुक्त कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा कुल 2.29 लाख रुपये तथा खनन विभाग द्वारा कुल 2.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं बिना पंजीकरण/रवन्ना के खनन सामग्री ढोने के मामलों में भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।