Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद की कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा के मजरा अजमतपुर में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी आलम वजीर खान के परिवार की दो कीमती भैंसें मौके पर ही मौत का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि मृत भैंसों की कीमत करीब
Share:
फर्रुखाबाद:आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद की कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा के मजरा अजमतपुर में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी आलम वजीर खान के परिवार की दो कीमती भैंसें मौके पर ही मौत का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि मृत भैंसों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी।

अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है, ऐसे में यह घटना उनके लिए और भी बड़ा आघात बनकर आई है।गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत सरकारी मुआवजा और आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है ताकि वे इस बड़े नुकसान से उबर सकें। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में प्रशासन को सतर्कता और प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए त्वरित कदम उठाने चाहिए।

? पूरा मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुआं खेड़ा का है।