Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या में वांछित दो आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की मऊदरवाजा थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्
Share:
फर्रुखाबाद:शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या में वांछित दो आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की मऊदरवाजा थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 187/2025, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्तगण विनोद यादव पुत्र वीरभान निवासी बंगसपुरा कोहना, कोतवाली फर्रुखाबाद (उम्र करीब 50 वर्ष) और प्रदीप पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी मोहल्ला खड़ियाई, कोतवाली फर्रुखाबाद (उम्र करीब 31 वर्ष) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जून 2025 को वादी राकेश कुमार पुत्र रामकिशन निवासी आम रायपुर ने थाना मऊदरवाजा पर तहरीर दी थी कि उसका भाई शिवरतन, देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत था, जो संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। वादी को पूर्ण विश्वास था कि ठेका मालिक भगवानदास शिवानी उर्फ मीनू और उनके सहयोगियों ने शिवरतन की हत्या कर शव को ठेके में डाल दिया।

प्रथमदृष्टया दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त विनोद यादव और प्रदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि शिवरतन की गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था। विवाद के बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठेके में ही छोड़ दिया।

पूछताछ में किया खुलासा:

अभियुक्तों ने बताया कि शिवरतन शराब पीने का आदी था और अक्सर ग्राहकों को शराब देने से मना कर देता था। कई बार शिकायतों के बावजूद ठेका मालिक ने कोई कार्रवाई नहीं की। 14 जून की रात को विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों ने मिलकर शिवरतन की हत्या कर दी। घटना के बाद वे शटर बंद कर मौके से फरार हो गए थे।

अपराधियों का आपराधिक इतिहास:

विनोद यादव के विरुद्ध पूर्व में लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व एक्साइज एक्ट सहित कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रदीप के विरुद्ध भी जांच जारी है और वर्तमान हत्या प्रकरण में उसका नाम प्रमुख रूप से सामने आया है।

पुलिस की तत्परता की सराहना:

थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मात्र 72 घंटे के भीतर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। यह सफलता पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

फिलहाल दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है।