Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, 32,900 रुपये नकद और मोबाइल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सट्टे की अवैध खाईबाड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 32,900 रुपये नकद, मोबाइल फ
Share:
फर्रुखाबाद:सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, 32,900 रुपये नकद और मोबाइल बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सट्टे की अवैध खाईबाड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 32,900 रुपये नकद, मोबाइल फोन और सट्टा पर्चियों सहित रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने चौसरपुर रोड, ग्राम याकूतगंज स्थित एक मकान में छापा मारकर अभियुक्त शिवमंगल पुत्र रामशंकर और कुलदीप पुत्र रामशंकर, दोनों निवासी मोहल्ला जाफरी, को गिरफ्तार किया। मौके से 09 सट्टा पर्ची, एक पेन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और कुल 32,900 रुपये नकद बरामद किए गए।

पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करते हैं, जिसमें वे मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टे के नंबर भेजते हैं और हार-जीत के अनुसार ऑनलाइन व नकद लेन-देन करते हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ पर मु0अ0सं0-265/25 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी के दौरान अभियुक्त शिवमंगल के पास से ₹21,280 नकद, कुलदीप के पास से ₹11,620 नकद मिले, जबकि कुलदीप के बैंक खाते में ₹3,26,153 रुपये फ्रीज कराए गए हैं।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है — शिवमंगल पर पहले भी जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज है, जबकि कुलदीप पर एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय, उ0नि0 राहुल कुमार, उ0नि0 अखिलेश कुमार, का0 राहुल कुमार, का0 राजकुमार, का0 कुलदीप कुमार, एसओजी प्रभारी उ0नि0 सचिन चौधरी व सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 संत कुमार अपनी टीम सहित शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।