Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
भारत

फर्रुखाबाद: TSS की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और ग्राम पंचायत अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक प्रातः 11 बजे एस.आर. मैरिज लॉन, चिलसरा रोड, भोपत नगला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ.भोजराज शाक्य ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार अभियान और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उ
Share:
फर्रुखाबाद: TSS की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और ग्राम पंचायत अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक प्रातः 11 बजे एस.आर. मैरिज लॉन, चिलसरा रोड, भोपत नगला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ.भोजराज शाक्य ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार अभियान और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख निर्णय

तीनों तहसीलों में कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करने पर जोर

अध्यक्ष डॉ. भोजराज शाक्य ने निर्देश दिया कि अपूर्ण कमेटियों का गठन जल्द से जल्द किया जाए, ताकि संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिल सके।

ग्राम पंचायत अध्यक्ष बनाने पर सहमति

समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष बनाए जाएंगे, जिससे संगठन की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत हों। टेलीफोन डायरेक्टरी के लिए ग्रामवार सदस्यों की सूची तैयार होगी। 

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

हर्ष शाक्य ने सुझाव दिया कि युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता बढ़े।

सदस्यता एवं विस्तार अभियान

बैठक में आगामी महीनों में संगठन का विस्तार ग्राम स्तर तक करने की रणनीति पर चर्चा की गई। नई सदस्यता बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा गया।

शोक संवेदना

समिति ने संगठन सचिव एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य (पुत्र जेई वेदराम शाक्य, निवासी आवास विकास) के हाल ही में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

नए मनोनयन

सर्वसम्मति से संजय सिंह शाक्य, घनश्याम शाक्य एवं सुधीर कुशवाहा को जिला सचिव के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, बेचेलाल उर्फ बेचैन, एडवोकेट सुभाष चंद्र शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, गिरिजा शंकर शाक्य जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष महावीर शाक्य, नगर मीडिया प्रभारी डॉ.धर्मवीर सिंह, सुरेन्द्र शाक्य पुस्तकालय अध्यक्ष, सुधीर कुशवाहा, निर्दोष शाक्य, गिरन्द सिंह शाक्य, अर्जुन सिंह शाक्य,अतर सिंह शाक्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों से अगली बैठकों में समय से उपस्थित होकर संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।