Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद को मिलेगा नया विकास पथ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगा ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मा० मंत्रिपरिषद ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह एक्सप्र
Share:
फर्रुखाबाद को मिलेगा नया विकास पथ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगा ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मा० मंत्रिपरिषद ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह एक्सप्रेसवे प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जिसका निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) पद्धति पर किया जाएगा।

परियोजना का स्वरूप

लंबाई : 90.838 किलोमीटर, चौड़ाई : 06 लेन (भविष्य में 08 लेन तक विस्तारणीय), लागत : ₹7488.74 करोड़, प्रारंभ बिंदु : कुदरैल (इटावा) – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (चैनेज 133+800), समापन बिंदु : सवाइजपुर (हरदोई) – गंगा एक्सप्रेसवे (चैनेज 282+845), निर्माण अवधि : 548 दिन (लगभग डेढ़ वर्ष),अनुरक्षण अवधि : निर्माण उपरांत 05 वर्ष, यह परियोजना पूरी तरह से राज्य सरकार की लागत पर पूरी की जाएगी। इसमें केंद्र सरकार की कोई भागीदारी प्रस्तावित नहीं है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा से मात्र 7 किमी दूर होगा। संकिसा बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ-साथ जैन धर्मावलंबियों के लिए भी आस्था का केंद्र है। यहां बर्मा, जापान, चीन, थाईलैंड, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देशों के आश्रम विद्यमान हैं। प्रतिवर्ष हजारों विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। द्रुतगति संपर्क मार्ग के निर्माण से इस धार्मिक पर्यटन स्थल की आंतर्राष्ट्रीय पहचान और अधिक मजबूत होगी।

व्यवसायिक विकास की नई संभावनाएँ

फर्रुखाबाद जरदोजी और सिल्क छपाई के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। अब तक सीधा द्रुतगामी संपर्क मार्ग न होने के कारण इसका व्यापारिक "Full Potential" बाधित था। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे सीधे फर्रुखाबाद को दिल्ली और लखनऊ जैसी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय राजधानियों से जोड़ेगा, जिससे व्यवसायिक व औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

रोजगार सृजन और आर्थिक लाभ

एक्सप्रेसवे निर्माण से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 33 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ancillary industries (सीमेंट, स्टील, कंस्ट्रक्शन मटेरियल) को भी व्यापक लाभ होगा।

व्यापक प्रभाव

फर्रुखाबाद के उद्योग, धार्मिक स्थल और व्यापारिक केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर सीधी कनेक्टिविटी। पर्यटकों और व्यापारियों के लिए यात्रा समय और लागत में बड़ी बचत। पूरे प्रदेश में तेज, सुरक्षित और आधुनिक सड़क संपर्क नेटवर्क का विस्तार। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष योगदान।