Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :बीमारी से तंग आकर नशेड़ी ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जानशरीर के उड़ गए चिथड़े

फर्रुखाबाद :बीमार नशेड़ी युवक धर्मेंद्र राठौर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. धर्मेंद्र थाना मऊदरवाजा के ग्राम हथियापुर निवासी स्वर्गीय नरेश राठौर का 28 वर्षीय अविवाहित पुत्र था. पेट की बीमारी के कारण धर्मेंद्र काफी परेशान रहता था ग्रामीणों ने आज सुबह गांव के पीछे रेलवे ट्रैक पर शरीर के चिथड़े पड़े देखे
Share:
फर्रुखाबाद :बीमारी से तंग आकर नशेड़ी ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जानशरीर के  उड़ गए चिथड़े
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद :बीमार नशेड़ी युवक धर्मेंद्र राठौर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. धर्मेंद्र थाना मऊदरवाजा के ग्राम हथियापुर निवासी स्वर्गीय नरेश राठौर का 28 वर्षीय अविवाहित पुत्र था. पेट की बीमारी के कारण धर्मेंद्र काफी परेशान रहता था ग्रामीणों ने आज सुबह गांव के पीछे रेलवे ट्रैक पर शरीर के चिथड़े पड़े देखें.
काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी जब लोगों का ध्यान धर्मेंद्र की ओर गया तो पता चला धर्मेंद्र घर पर मौजूद नहीं है. धर्मेंद्र के हाथ पर जले का निशान था इसी निशान से धर्मेंद्र की शिनाख्त की गई. थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव के टुकड़ों को पैक कर दिया. घर में मजदूरी करने वाला नशेड़ी धर्मेंद्र अकेला रहता थाउसके चार भाई व पांच बहने हैं तीन बहनों की शादी हो चुकी है चारों भाई बहन के साथ दिल्ली में रहते हैं. धर्मेंद्र के मरने के गम में परिवार की महिलाएं बिलखती रही.

फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह