Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु समय सारिणी जारी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु आवेदन प्रक्रिया की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। यह जानकारी निदेशक, अल्प
Share:
फर्रूखाबाद:दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु समय सारिणी जारी।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु आवेदन प्रक्रिया की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। यह जानकारी निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के माध्यम से दी गई, जिसमें मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेश का भी संदर्भ दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जितेन्द्र कुमार ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे उक्त समय-सारिणी के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा छात्रों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार करें।

घोषित समय-सारिणी इस प्रकार है—

प्रक्रियात्मक कार्यवाही प्रस्तावित समयावधि

शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 07 जुलाई 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक

छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन (सामान्य / ओबीसी / अल्पसंख्यक वर्ग) 10 जुलाई 2025 से 20 दिसम्बर 2025 तक

आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण (विद्यालय स्तर पर) 12 जुलाई 2025 से 23 दिसम्बर 2025 तक

त्रुटियों का सुधार एवं फाइनल प्रिंट निकालना 11 जुलाई 2025 से 10 जनवरी 2026 तक

विशेष निर्देश:

शैक्षणिक संस्थान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र छात्र इस योजना से वंचित न रहे। समयबद्ध आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए। छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित समयसीमा में ही आवेदन की सभी औपचारिकताएं पूरी करें ताकि उन्हें छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय से मिल सके।