Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
भारत

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो घायल -बड़ी कामयाबी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 जनपद की कमालगंज पुलिस, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। यह मुठभेड़ पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती के
Share:
फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो घायल -बड़ी कामयाबी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 जनपद की कमालगंज पुलिस, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। यह मुठभेड़ पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई।

? घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 05.08.2025 को मोहल्ला शास्त्री नगर (द्वितीय), थाना कमालगंज निवासी वादिनी नीलम राठौर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता यदुनाथ सिंह से अज्ञात व्यक्तियों ने सोने की चेन, अंगूठी एवं OPPO A3X 5G मोबाइल धोखाधड़ी व बेईमानी से ले लिए। इस पर थाना कमालगंज में FIR संख्या 253/2025 धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया, जिसकी बाद में धाराएं 309(4) और 317(2) बीएनएस के तहत वृद्धि की गई।

? मुठभेड़ की कार्यवाही

दिनांक 08.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मय पुलिस बल कुतबपुर बधार, भोजपुर में चेकिंग के दौरान थे, तभी तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक को मौके से भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

? गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता

1. सचिन पुत्र सुधीर, निवासी गंगानगर लालगेट, थाना कादरीगेट, फतेहगढ़

2. निगम पुत्र मलिया, निवासी लकूला, थाना कादरीगेट, फतेहगढ़

3. गौरव उर्फ नेता पुत्र अनिल, निवासी लालगेट, थाना कादरीगेट, फतेहगढ़

? इलाज हेतु रैफर

घायल अपराधियों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज ले जाया गया, जहाँ से उन्हें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रैफर किया गया।

? पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि कुछ दिन पूर्व वॉलीबाल कोच से की गई लूट भी इन्हीं के द्वारा की गई थी। गौरव और निगम ने जेल में रहते हुए इस लूट की योजना बनाई थी और जेल से बाहर आने के कुछ ही दिन बाद उन्होंने सचिन के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया।

? बरामदगी का विवरण

निगम से

01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 मोबाइल (घटना से संबंधित)

गौरव से

01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 मिस फायर कारतूस, 01 खोखा, एक सोने की अंगूठी (घटना से संबंधित)

सचिन से

एक मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर)

⚖️ अभियुक्तों के विरुद्ध नए मुकदमे दर्ज

उक्त घटना में प्रयुक्त असलहों के आधार पर थाना कमालगंज में FIR संख्या 257/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई।

? अपराधियों का आपराधिक इतिहास

? निगम उर्फ चिमटा:

13 आपराधिक मुकदमे, जिनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं।

? गौरव उर्फ नेता:

12 संगीन मुकदमे, जिसमें गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, चोरी, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट आदि शामिल।

? सचिन:

2 मुकदमे वर्तमान में दर्ज।

?‍♂️ गिरफ्तार करने वाली टीम

थाना कमालगंज पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उप निरीक्षक उमेश तिवारी, शिव कुमार, उ0नि0 संजीव गौतम, बलवीर सिंह, कांस्टेबल: खेमचन्द्र, रविन्द्र कुमार, धीरज कुमार

एसओजी टीम:

प्रभारी उ0नि0 श्री सचिन चौधरी

उ0नि0 राजेश राय, हे0का0 बलवीर सिंह, करन यादव, का0 धर्मेन्द्र सिंह, विकाश चन्द्र, सौरभ धीमान, दिव्यांशु, हे0का0 चन्द्रशेखर

सर्विलांस टीम:

मु०आ० सन्दीप सिंह, अनुराग कुमार, सचेन्द्र सिंह, का0 राहुल शर्मा

? पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती ने पूरी टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और आम जनता से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके।