Tuesday, 15 September 2026 | 8:03 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़)जनपद पुलिस द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पर पंजीकृत से सम्बन्धित नामित अभियुक्तगण नीरज पुत्र रामरुप शाक्य उर्फ गुडडू, रामरुप शाक्य उर्फ गुड्डू पुत्र पहलवान, अभियुक्ता सदासुखी पत्नी रामरुप शाक्या उर्फ गुड्डू समस्त निवासीगण ग्राम
Share:
फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़)जनपद पुलिस द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पर पंजीकृत से सम्बन्धित नामित अभियुक्तगण नीरज पुत्र रामरुप शाक्य उर्फ गुडडू, रामरुप शाक्य उर्फ गुड्डू पुत्र पहलवान, अभियुक्ता सदासुखी पत्नी रामरुप शाक्या उर्फ गुड्डू समस्त निवासीगण ग्राम मोकुलपुर थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 15 अप्रैल 2025 को वादिया की लिखित तहरीर के आधार पर वादिया की पुत्री नें पारिवारिक विवाद व दहेज के लेन देन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अमृतपुर पर मु0अ0सं0 36/25 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपीएक्ट बनाम नीरज आदि 04 नफर समस्त निवासीगण ग्राम मोकुलपुर थाना अमृतपुर जनपद फतेहगढ़ पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण नीरज, रामरुप शाक्य उर्फ गुड्डू,अभियुक्ता सदासुखी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण:-

अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि हमारा आपस में पारिवारिक बातो को लेकर विवाद होता रहता था। मृतिका उपरोक्त आये दिन घर में विवाद करती थी तथा परिवार में झगडा करती रहती थी। पारिवारिक विवाद के चलते कहासुनी होने के कारण वादिनी की पुत्री ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। शेष सफाई हम अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में देना बताया।