Tuesday, 15 September 2026 | 8:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : घर में घुसे चोर विरोध करने पर युवक को मारी गोली, परिजन बोले- पुलिस लापरवाही से बेखौफ हैं बदमाश

शमसाबाद में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ हो गए हैं। ताजा म
Share:
फर्रुखाबाद : घर में घुसे चोर विरोध करने पर युवक को मारी गोली, परिजन बोले- पुलिस लापरवाही से बेखौफ हैं बदमाश
Read in your preferred language.

शमसाबाद में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ हो गए हैं। ताजा मामला शमसाबाद के मोहल्ला नगला गोदाम का है, जहां शुक्रवार आधी रात को चोर रामअवतार के घर में घुस गए। परिजनों के जाग जाने पर रामअवतार का पुत्र अमलेश (19) एक चोर को पकड़ने में सफल रहा।इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने फायर कर दिया। गोली लगने से अमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले कई दिनों से मोहल्ले में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।इलाके में बढ़ाई जाए गश्तइसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संवाददाता : विनेश कुमार कायमगंज