Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में दरोगा पुत्र की मौत से घर में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद/कायमगंज: परीक्षा देकर बाइक से जाते समय हादसे में युवक आलोक यादव की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। आलोक जनपद एटा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी संतोष यादव का 24 वर्षीय पुत्र था। संतोष यादव जनपद बदायूं के थाना बिल्सी में उप निरीक्षक पद पर तैनात है। आलोक परीक्षा देने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ भो
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद/कायमगंज: परीक्षा देकर बाइक से जाते समय हादसे में युवक आलोक यादव की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। आलोक जनपद एटा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी संतोष यादव का 24 वर्षीय पुत्र था। संतोष यादव जनपद बदायूं के थाना बिल्सी में उप निरीक्षक पद पर तैनात है। आलोक परीक्षा देने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ भोलेपुर फौजी कॉलोनी निवासी दोस्त आर्यन के यहां आया था। दोस्तों ने आज सायं कायमगंज के एलवाई डिग्री कॉलेज में बीएससी फाइनल की परीक्षा दी। दोनों दोस्त बाइक से फतेहगढ़ जा रहे थे जब बाइक रास्ते में ग्राम बरझाला के निकट गुजर रही थी उसी समय बस चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
आलोक सड़क पर जा गिरा और उसके ऊपर से बस का पहिया निकल गया जबकि आर्यन को मामूली चोट लगी। एंबुलेंस से घायलों को सीएससी कायमगंज ले जाया गया डॉ अमरीश ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर आलोक आर्यन बेहोश हो गया इससे पूर्व आर्यन ने बताया कि आलोक बाइक चला रहा था सामने से यदुवंशी ट्रैवल्स बस के चालक ने टक्कर मारी थी।
फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह