Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया कब्जे में

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव घसिया चिलौली स्थित बीआरसी ऑफिस के पास देर रात एक ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रोशनी से जगमगाते ड्रोन को देखकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया कब्जे में
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव घसिया चिलौली स्थित बीआरसी ऑफिस के पास देर रात एक ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रोशनी से जगमगाते ड्रोन को देखकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद वे ड्रोन को लेकर पुलगालिब चौकी पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा को पूरी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी उप निरीक्षकों को सतर्क रहने, संदिग्धों पर नजर रखने और खासकर बैंकों व संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात हल्का इंचार्ज और बीट सिपाहियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के आदेश दिए गए।

जांच के दौरान चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि बरामद हुआ ड्रोन दरअसल बच्चों का खिलौना है और उसमें कैमरा भी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक आसमान से ड्रोन गिरने से उन्हें आशंका हुई, लेकिन पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।