Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :ट्रक ड्राइवर ने साड़ी का फंदा बनाकर स्कूल के रेलिंग में फांसी पर झूला

फर्रुखाबाद : बीती रात ट्रक ड्राइवर नें साड़ी के फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हुसा निवासी लगभग 45 वर्षीय संजीव कुमार यादव पुत्र फूल सिंह ट्रक चलानें का कार्य करता था| शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट शांति नगर में स्थित बाबा विश
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : बीती रात ट्रक ड्राइवर नें साड़ी के फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हुसा निवासी लगभग 45 वर्षीय संजीव कुमार यादव पुत्र फूल सिंह ट्रक चलानें का कार्य करता था| शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट शांति नगर में स्थित बाबा विश्व नाथ स्कूल में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था| गाँव में उसकी पत्नी मंजू देवी व अन्य परिजनों के साथ रह रही थी| बीती रात संजीब ने उसकी विद्यालय में बाहर आंगन की रेलिंग से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली |
शनिवार सुबह जानकारी होनें पर उसी विद्यालय में किराए का कमरा लेकर रह रहे संजीव कुमार यादव के रिश्तेदार रामप्रकाश निवासी ग्राम मुनीराम नगर थाना अरबल जनपद हरदोई नें परिजनों को सूचना दी|
जिसके बाद मौके पर मृतक के छोटे भाई अजीत यादव आ गये| घटना की सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश राय आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
चौकी इंचार्ज नें बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा| घटना के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है|
फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह