Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : जिला जेल से बंदियों को रिया करते समय दिलाई अपराधिक कार्य छोड़ने की शपथ

जिला कारागार फतेहगढ़ में इसी माह आयोजित लोक अदालत में शिवम कुमार एसीजेएम द्वारा चार बंदियों अरूण पुत्र रामचंद्र ,सोबरन पुत्र गंगाबख्स, श्रीपाल पुत्र सियाराम एवम अतिराज पुत्र आदेश सिंह के केसों का निस्तारण किया गया था । बंदियों द्वारा लोक अदालत में दी गई मूल सजा आज दिनांक 28.02.23 को पूर्ण कर ली थी ।
Share:
फर्रुखाबाद :  जिला जेल से बंदियों को रिया करते समय दिलाई अपराधिक कार्य छोड़ने की शपथ
Read in your preferred language.

जिला कारागार फतेहगढ़ में इसी माह आयोजित लोक अदालत में शिवम कुमार एसीजेएम द्वारा चार बंदियों अरूण पुत्र रामचंद्र ,सोबरन पुत्र गंगाबख्स, श्रीपाल पुत्र सियाराम एवम अतिराज पुत्र आदेश सिंह के केसों का निस्तारण किया गया था । बंदियों द्वारा लोक अदालत में दी गई मूल सजा आज दिनांक 28.02.23 को पूर्ण कर ली थी । सभी बंदियों का जुर्माना रू 2100.00 परमार्थ सेवा संस्थान के योगेन्द्र प्रकाश द्वारा जमा करवाया गया । जेल अधीक्षक भीमसैन द्वारा योगेन्द्र प्रकाश को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । परमार्थ संस्था द्वारा अभी तक एक दर्जन बंदियों का जुर्माना जमा कर जेल से मुक्त कराने में बहुत सराहनीय नेक कार्य किया गया है। इस अवसर पर अखिलेश कुमार जेलर, शैलेश सोनकर उपजेलर उपस्थित रहे । बंदियों को अपराधिक कार्य छोड़ने की शपथ दिलाई गई ।