Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:बदायूं मझिया बुद्ध प्रकरण को लेकर भिक्षु संघ तथा बड़ी संख्या में उपासकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ डीएम को सोपा ज्ञापन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसम्बर 2024 सम्राट अशोक पर्यटक स्थल बुद्ध बिहार सूर्यकुण्ड मझिया जनपद बदायूँ में भगवान बुद्धने अपने समय में वर्षावास किया था और वौद्धवृक्ष के नीचे बैठकर अपने अनुयाइयो को उपदेश दिये थे यहाँ पर कई प्रचीन काल के वौद्ध मठ की बने हुए है काफी लम्बे समय से पूज्य भन्ते लोग इस बुद्ध ब
Share:
फर्रुखाबाद:बदायूं मझिया बुद्ध प्रकरण को लेकर भिक्षु संघ तथा बड़ी संख्या में उपासकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ डीएम को सोपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसम्बर 2024 सम्राट अशोक पर्यटक स्थल बुद्ध बिहार सूर्यकुण्ड मझिया जनपद बदायूँ में भगवान बुद्धने अपने समय में वर्षावास किया था और वौद्धवृक्ष के नीचे बैठकर अपने अनुयाइयो को उपदेश दिये थे यहाँ पर कई प्रचीन काल के वौद्ध मठ की बने हुए है काफी लम्बे समय से पूज्य भन्ते लोग इस बुद्ध बिहार में रहकर भगवान बुद्ध की प्रार्थना पूजा अर्चना करते आ रहे है। इस बुद्ध बिहार के सौन्दर्योकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने संख्या 02/2017/2283/41-95यो0/2016 दिनांक 03.01.2017 में 99.96 लाख रूपये दिया था 

07 दिसम्बर 2024 को कुछ असामाजिक तत्वो ने बुद्ध बिहार पहुँचकर वहाँ पर रह रहे पूज्य भन्ते लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया और वौद्ध वृक्ष के नीचे जहाँ चबूतरा बना था वहाँ थोडी जमीन खोदी ओर कुछ लाकर रख दिया और आरोप लगाया कि यहा नर शिवलिंग निकली है इसके बाद उन्होने चौकी इन्चार्ज जवाहरपुर ओर इस्पेक्टर सिविल लाइन बदायूँ को बुलाया चौकी इन्चार्ज ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तोडने का अथम प्रयास किया जिसमे प्रतिमा पर निसान मौजूद है। वहाँ पर लगे सी०सी० टीवी कैमरे भी तोडे गये लिखे हुए वाक्यो को मिटाया गया और पूज्य भन्ते लोगो को थाने ले जाकर बन्द कर दिया गया एक तरफा 5-5 लाख का मुचलका भराकर छोडा गया इसके अतिरिक्त बुद्ध बिहार में रहने वाले पूज्य भन्ते लोगो का सामान बाहर भेंककर भगा दिया और बुद्धबिहार में चौकी इन्चार्ज ने जबरदस्ती अपना ताला लगा दिया असामाजिक तत्वो द्वारा ऐसे निन्दनीय कार्य करके केन्द्र और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने और माहौल विगाडने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इस घटना के बाद बदायूँ में ही नहीं वल्कि प्रदेश और देश में भगवान बुद्ध पर आस्था रखने वाले लोगो में भारी आकोष है 08 दिसम्बर 2024 को मालवीय आवास बदायूँ पर लोगो ने धरना प्रदर्शन किया माहौल खराब ना हो इसलिए लोगो को शान्तकर दिया गया है। पूज्य भन्ते लोगो को पुनः बुद्धबिहार में स्थापित करते हुए चौकी इन्चार्ज और इन्सपेक्टर को निलम्बित कर कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करे ताकि भगवान बुद्ध को मानने वाले लोगो के आस्था के साथ भविष्य में कोई खिलवाड ना कर सके।

 इस अवसर पर भंते चेतशिक वौधी, भन्ते नाग सेन, भंते मिलिन्द रत्न शीघ्र दीप, बुद्ध गुण रत्न दीप समिति रतन,भंते शील प्रिय, आनंद रतन, बौद्ध शरण, भंते थंम ज्योति, भंते कमलबोधि, नरेंद्र शाक्य सदस्य जिला पंचायत, मिथुन शाक्य पूर्व प्रधान ,सुबोध शाक्य पूर्व प्रधान ,सुदेश शाक्य, प्रवेश शाक्य, इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ,आईटी सेल प्रभारी अंकित ,जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, सोनू कुशवाहा,अभय कुशवाहा जिला सचिव, समाजसेवी हरकेश शाक्य जिलाध्यक्ष अशोक सेना, शिवम शाक्य ,जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय शाक्य महासभा, कौशल शाक्य जिला महासचिव, अजीत शाक्य सांस्कृतिक सचिव, कुलदीप सिंह कठेरिया जिला अध्यक्ष द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, प्रताप सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा छात्र संगठन, रामअवतार कुशवाहा पूर्व सभासद सोयंम शाक्य, एडवोकेट सेवाराम शाक्य एडवोकेट पवन शाक्य ,एडवोकेट कुलदीप सिंह, एडवोकेट बृजेश कुशवाहा, तथा बड़ी संख्या में उपासक मौजूद रहे।