Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्वरित आर्थिक विकास योजना की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना (Rapid Economic Development Scheme) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना (इंफ्रास्ट्रक्च
Share:
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्वरित आर्थिक विकास योजना की बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना (Rapid Economic Development Scheme) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना (इंफ्रास्ट्रक्चर) सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि विभाग अपने नवनिर्माण एवं विस्तार कार्यों का प्रस्ताव नियमानुसार तैयार कर आगणन सहित प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और आमजन को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक वन, अपर जिलाधिकारी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।