Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:- मालगाड़ी पटरी से उतरी ,दुर्घटना होते- होते बची।

फर्रुखाबाद के हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन के पास पूर्वी क्रासिंग से करीब दोपहर के समय कासगंज की ओर से आरही गिट्टी लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई । मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मालगाड़ी गिट्टी लेकर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर आयी थी। आज मंगलवार को दो से ढाई बजे के बीच यह मालगाड़ी फर्रुखाबाद की ओर रवा
Share:
फर्रुखाबाद:- मालगाड़ी पटरी से उतरी ,दुर्घटना होते- होते बची।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद के हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन के पास पूर्वी क्रासिंग से करीब दोपहर के समय कासगंज की ओर से आरही गिट्टी लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई । मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मालगाड़ी गिट्टी लेकर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर आयी थी। आज मंगलवार को दो से ढाई बजे के बीच यह मालगाड़ी फर्रुखाबाद की ओर रवाना हुई। बमुश्किल 100 मीटर चलने के बाद क्रासिंग के निकट मालगाड़ी के पहिये उतर गए। चालक ने होशियारी दिखाते हुए गाड़ी रोक कर बड़ी दुर्घटना होने से रोक दिया। घटना की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। अधिकारियों ने आननफानन घटना के स्थान पर पहुचकर हालात का जायजा लिया । और मरम्मत कार्य कराकर रेल यातायात को चालू किया । कुछ घंटों के लिए कायमगंज-फर्रुखाबाद रेल यातायात बाधित रहा है।