Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद:जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है — जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव का संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 “बाज ही नापते हैं तूफ़ान में आसमान को, कौवों को क्या खबर बुलंदी किसे कहते हैं...” — इस प्रेरक पंक्ति के साथ मोहम्मदाबाद चतुर्थ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव ने जनता से अपने सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। अमित यादव ने कहा कि वह
Share:
फर्रुखाबाद:जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है — जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव का संकल्प
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 “बाज ही नापते हैं तूफ़ान में आसमान को, कौवों को क्या खबर बुलंदी किसे कहते हैं...” — इस प्रेरक पंक्ति के साथ मोहम्मदाबाद चतुर्थ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव ने जनता से अपने सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है।

अमित यादव ने कहा कि वह समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर ईमानदारी और सेवा भाव के साथ क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम है।

 “मैं जनता के बीच से हूं और जनता के लिए ही काम करूंगा। गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्याएं और शिक्षा का विस्तार मेरी प्राथमिकताएं होंगी,”— अमित यादव, प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य (मोहम्मदाबाद चतुर्थ)

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें स्नेह और समर्थन दिया है, और वही उनका सबसे बड़ा बल है।

“आपके सहयोग और आशीर्वाद का आकांक्षी हूं,” उन्होंने भावनात्मक शब्दों में कहा।

अमित यादव के समर्थक भी लगातार जनसंपर्क अभियान में सक्रिय हैं। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी वर्गों के लोग उनके समर्थन में उतर रहे हैं।

जनता का कहना है कि अमित यादव एक साफ-सुथरी छवि वाले युवा नेता हैं, जो ईमानदारी से लोगों की समस्याओं को सुनते और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

अंत में अमित यादव ने कहा:

“मैं वादा नहीं, विश्वास दिलाता हूं कि जनहित के हर मुद्दे पर हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। आपका आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है।”