Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
UP News

फर्रुखाबाद: चीनी मिल में शराबी कर्मचारी की हरकत नुकसान का सौदा बनी

कायमगंज : सहकारी चीनी मिल में गन्ना अनलोडिग क्रेन पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर काम बंद कर दिया। जिससे मिल में पेराई ठप हो गई। सुरक्षा गार्ड ने मुश्किल से उसे क्रेन से उतार कर दूसरे कर्मचारी को लगाया। इस कारण करीब डेढ़ घंटा पेराई बंद रही। पुरानी जर्जर मशीनों वाली चीनी मिल में
Share:
फर्रुखाबाद: चीनी मिल में शराबी कर्मचारी की हरकत नुकसान का सौदा बनी
Read in your preferred language.

कायमगंज : सहकारी चीनी मिल में गन्ना अनलोडिग क्रेन पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर काम बंद कर दिया। जिससे मिल में पेराई ठप हो गई। सुरक्षा गार्ड ने मुश्किल से उसे क्रेन से उतार कर दूसरे कर्मचारी को लगाया। इस कारण करीब डेढ़ घंटा पेराई बंद रही। पुरानी जर्जर मशीनों वाली चीनी मिल में बार बार तकनीकी खराबी से आए दिन पेराई बंद होने से किसान परेशान रहते हैं। बुधवार को एक कर्मचारी ने शराब पीकर करीब डेढ़ घंटे तक पेराई बाधित रखी। दोपहर की शिफ्ट में गन्ना अनलोडिग क्रेन आपरेटर ने ड्यूटी के दौरान शराब पी ली। शराब के नशे में वह इतना धुत हो गया कि उसे अपनी ड्यूटी व काम का ही ख्याल नहीं रहा। प्लांट में गन्ना की अनलोडिग बंद होते ही पेराई रूक गई। पहले तो किसान समझे कि कोई तकनीकी खराबी हो गई होगी, लेकिन जब तकनीकी स्टाफ ने मशीनें चलने के बावजूद पेराई बंद देखी तो पता लगा कि आपरेटर अनलोडिग क्रेन चला ही नहीं रहा। ऊपर क्रेन आपरेटिग यूनिट पर चढ़े आपरेटर से कहा गया तो वह अनाप शनाप बोलने लगा। जिससे वहां किसानों का जमावड़ा लग गया। चीनी मिल के अधिकारी भी वहां पहुंचे व उसे समझाकर नीचे आने को कहा गया। करीब डेढ़ घंटे तक मिल में पेराई बंद रही।