Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: तहसील सदर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, फर्रुखाबाद इकाई का 64वां स्थापना दिवस शुक्रवार को तहसील सदर स्थित संघ कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक साथ केक काटकर संघ की ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों को याद किया।
Share:
फर्रुखाबाद: तहसील सदर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, फर्रुखाबाद इकाई का 64वां स्थापना दिवस शुक्रवार को तहसील सदर स्थित संघ कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक साथ केक काटकर संघ की ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों को याद किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता, सेवा भावना और प्रशासनिक कार्यों के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराते हुए कहा कि संघ सदैव किसानों, आमजन एवं राजस्व कार्यों को दक्षता से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संघ के वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1962 में बने लेखपाल संघ ने 64 वर्षों की लंबी यात्रा में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन संगठन ने अपनी कार्यशैली, अनुशासन और पारदर्शिता से हमेशा प्रशासनिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों, समस्याओं और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्षरत रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं युवा लेखपालों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर उत्सव को यादगार बनाया।