Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक ने देर रात कई थाना प्रभारी की तैनाती में किया फेर बदल

देर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कई थाना प्रभारी की तैनाती में भारी फेरबदल किया है। कोतवाली फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक पद पर कोतवाली कायमगंज के अपराध निरीक्षक भोलेद्र चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई। वीआईपी सेल प्रभारी राम औतार की कोतवाली कायमगंज
Share:
फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक ने देर रात कई थाना प्रभारी की तैनाती में किया फेर बदल
Read in your preferred language.

देर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कई थाना प्रभारी की तैनाती में भारी फेरबदल किया है। कोतवाली फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक पद पर कोतवाली कायमगंज के अपराध निरीक्षक भोलेद्र चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई। वीआईपी सेल प्रभारी राम औतार की कोतवाली कायमगंज में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती की गई।

पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ में प्रभारी निरीक्षक पद पर भेजा गया। थाना मऊदरवाजा के अपराध निरीक्षक दिलीप सिंह की कम्पिंल थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया। चुनाव सेल प्रभारी राजीव कुमार पांडे को जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया। आपको बताते चलें फर्रुखाबाद जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए। थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की फेर बदल करते रहते हैं। जिससे जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त रह सके।