Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक बदले गए।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन प्रशासनिक बदलावों का मकसद जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जनता को बेहतर पुलिसिं
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक बदले गए।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन प्रशासनिक बदलावों का मकसद जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

जारी प्रेस नोट के अनुसार स्थानांतरण इस प्रकार हैं—

1. निरीक्षक तेज सिंह पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर अपराध निरीक्षक थाना फतेहगढ़ नियुक्त।

2. उपनिरीक्षक कमलेश कुमार महिला थाना से स्थानांतरित होकर थाना कमालगंज भेजे गए।

3. उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर थाना मऊपुर भेजे गए।

4. उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर महिला थाना भेजे गए।

5. उपनिरीक्षक गीता सिंह थाना कमालगंज से स्थानांतरित होकर थाना नवाबगंज भेजी गईं।

6. निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा अपराध निरीक्षक थाना फतेहगढ़ से स्थानांतरित होकर प्रभारी निरीक्षक थाना राजेपुर बनाए गए।

पुलिस विभाग का मानना है कि इन तबादलों से जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दें।