Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने थानों एवं कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने थानों एवं कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलम्ब की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।