Tuesday, 15 September 2026 | 12:08 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने थानों व कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना तथा
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने थानों व कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय मिलना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि थाने स्तर पर आने वाले प्रत्येक आवेदन का निस्तारण पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए तथा आवेदकों को निस्तारण की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।

इस वर्चुअल जनसुनवाई में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग अपनाने पर बल दिया ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।