Tuesday, 15 September 2026 | 4:58 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:थाना नवाबगंज का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस
Share:
फर्रूखाबाद:थाना नवाबगंज का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर (एच.एस.) एवं अन्य सक्रिय अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थानाध्यक्ष एवं समस्त पुलिस स्टाफ को बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्पष्ट व सख्त निर्देश दिए।

एसपी आरती सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिसकर्मियों को सजग रहना होगा। उन्होंने थाने में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया तथा जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता पाई गई, उस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस औचक निरीक्षण से थाना स्टाफ में सक्रियता देखने को मिली एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों से आगामी दिनों में थाना नवाबगंज की कार्यशैली में और भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।