Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, भोजनालय (मैस), पुलिस बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने प
Share:
फर्रूखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, भोजनालय (मैस), पुलिस बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाने पर उपस्थित बीट आरक्षियों की बीट बुक की भी गहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में चिन्हित हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनसे संबंधित रजिस्टरों की समीक्षा की।

इसके साथ ही थाना क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, शस्त्रों के भौतिक सत्यापन, तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि जनता से संवाद व क्षेत्र में सतत निगरानी ही अपराध नियंत्रण की कुंजी है। उन्होंने कर्मियों को सजगता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। यह निरीक्षण पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को दर्शाता है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।