Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विशेष चेकिंग अभियान का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी ने स्वयं संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, होटल, ढाबा, एटीएम, बैंक पिकेट, पेट्रोल पंप और बॉर्डर चेकिंग में तैनात पुलिस पिकेट का औचक
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विशेष चेकिंग अभियान का किया निरीक्षण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी ने स्वयं संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, होटल, ढाबा, एटीएम, बैंक पिकेट, पेट्रोल पंप और बॉर्डर चेकिंग में तैनात पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी सतर्कता की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी आरती सिंह ने साफ किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखना है।

स्थानीय लोगों ने इस सक्रियता का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक की सतर्कता से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।