Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद कार्यालय के जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 जनपद में पुलिस प्रशासन के आधुनिकीकरण और बेहतर कार्य प्रणाली की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर स्थित क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य के उप
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद कार्यालय के जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 जनपद में पुलिस प्रशासन के आधुनिकीकरण और बेहतर कार्य प्रणाली की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर स्थित क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य के उपरांत फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, अजय वर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जीर्णोद्धार के पश्चात कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के कार्य निष्पादन में सहजता आएगी तथा जनसामान्य को भी बेहतर सेवा प्रदान की जा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि—“पुलिस विभाग का उद्देश्य न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि जनता को सुगम और सम्मानजनक सेवा प्रदान करना भी हमारी प्राथमिकता है।”

क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यालय अब पूर्ण रूप से सुसज्जित है और इससे प्रशासनिक कार्यों की गति में तेजी आएगी।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों की प्रशंसा की।