Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई में सुनी फरियादें।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को भी बैठक से जोड़ा गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों का गम्भीर
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई में सुनी फरियादें।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को भी बैठक से जोड़ा गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसपी आरती सिंह ने थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि आमजन की समस्याओं को अनदेखा न किया जाए। किसी भी शिकायत के समाधान में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस वर्चुअल जनसुनवाई से दूरदराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

यह पहल पुलिस-जनसहयोग को मज़बूत बनाने और आम नागरिकों तक न्याय को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।