Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएँ, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से एक वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पुलिस अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। वर्चुअल जनसुनवाई के दौ
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएँ, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से एक वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पुलिस अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सिंह ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और उनसे संबंधित मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी आरती सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायतकर्ता से मानवीय संवेदना के साथ व्यवहार करें और यह सुनिश्चित करें कि जनता को बार-बार थानों के चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही, उन्होंने सभी थानों में जनसुनवाई की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी जा सकती हैं, विशेषकर वे लोग जो थानों तक आने में असमर्थ होते हैं। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास मजबूत होगा। इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग की संवेदनशीलता और जवाबदेही को और अधिक मजबूती देने का संदेश दिया।