Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज पुलिस बल के साथ बस स्टैंड फर्रुखाबाद तथा कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पुलि
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज पुलिस बल के साथ बस स्टैंड फर्रुखाबाद तथा कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और जनता से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने बाजार में मौजूद दुकानदारों व आम नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान महिला सुरक्षा, चोरी-लूट की रोकथाम, यातायात व्यवस्था तथा त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना है। नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी, कोतवाल फर्रुखाबाद सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।