Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानप
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।

जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर शिकायतकर्ता को न्याय मिलना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी आरती सिंह ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि सभी थानों में शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी रखने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों को घर बैठे अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे पुलिस-जनसंपर्क और भी मजबूत हो रहा है।

? इससे आम जनता को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस प्रशासन की गंभीरता और पारदर्शिता का संदेश भी जा रहा है।