Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की वर्चुअल जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तार
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की वर्चुअल जनसुनवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एसपी आरती सिंह ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि फरियादी को न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए तथा निर्धारित समयावधि में समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक की इस पहल को लेकर जनपदवासियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। वर्चुअल जनसुनवाई व्यवस्था से आमजन को न्याय के लिए दर-दर भटकने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।