Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:राज्य मंत्री रजनी तिवारी का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे सभी लोग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और अन्य सहयोगी उस वक्त एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए, जब बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन हेतु जाते समय उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। यह दुर्घटना इतनी ग
Share:
फर्रूखाबाद:राज्य मंत्री रजनी तिवारी का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे सभी लोग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और अन्य सहयोगी उस वक्त एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए, जब बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन हेतु जाते समय उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई।

यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्षणभर के लिए काफिले में हड़कंप मच गया, लेकिन सौभाग्य से मंत्री रजनी तिवारी, जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और अन्य सभी यात्री पूर्णतः सुरक्षित हैं।यह संभवतः उनके पुण्यों, जनकल्याण की भावना और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं का परिणाम ही है कि इस भीषण टक्कर के बावजूद कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और चिकित्सा जांच के बाद सभी को सुरक्षित घोषित किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव अपने सेवकों की रक्षा करता रहे।