Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:सपा के नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-"यह है भाजपा के संस्कार और सुरक्षा व्यवस्था की असलियत"

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के संस्कार और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सच्चाई आज सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठतम ने
Share:
फर्रूखाबाद:सपा के नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-"यह है भाजपा के संस्कार और सुरक्षा व्यवस्था की असलियत"
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के संस्कार और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सच्चाई आज सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठतम नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी पर हुआ प्राणघातक हमला अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, "80 वर्षीय वयोवृद्ध नेता और प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हमला किया जाना यह दर्शाता है कि भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा क्या है। यह सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला है।"

नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने इस घटना को ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए कहा कि माता प्रसाद पाण्डेय जी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार पूरे ब्राह्मण समाज को आहत करता है। उन्होंने कहा, "इस घटना से पूरा ब्राह्मण समाज आक्रोशित है और माताप्रसाद पाण्डेय जी के साथ खड़ा है। भाजपा का यह चेहरा अब जनता समझ चुकी है।"

अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर सबक सिखाएगी।