Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

फर्रुखाबाद : एसपी ने दो क्षेत्राधिकारी सहित लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों का किया स्थानांतरण

फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कल देर रात दो क्षेत्राधिकारियों सहित 13 पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने देर रात दो क्षेत्राधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। जिसमें क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सोहराब आलम को कायमगंज का क्षेत्राधिका
Share:
फर्रुखाबाद : एसपी ने दो क्षेत्राधिकारी सहित लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों का किया स्थानांतरण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कल देर रात दो क्षेत्राधिकारियों सहित 13 पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने देर रात दो क्षेत्राधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। जिसमें क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सोहराब आलम को कायमगंज का क्षेत्राधिकारी तैनात किया गया। इन्हें कोतवाली कायमगंज, थाना शमशाबाद, थाना मेरापुर, थाना कंपिल एंव दस्यू उन्मूलन प्रभावित क्षेत्र मिले है।
वहीं कायमगंज क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद तैनात किया गया। इन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद, थाना नबावगंज, थाना जहानगंज एवं अंकिक शाखा दिया गया।
इसके अलावा 13 पुलिस कर्मियों की भी तैनाती में फेरबदल किया गया जो इस प्रकार है
मनु कुमार को पुलिस लाइन से फतेहगढ़ ,उदयवीर सिंह को फतेहगढ़ से कंपिल, प्रेमचंद को पुलिस लाइन से मोहम्मदाबाद ,आदित्य कुमार को मोहम्मदाबाद से मेरापुर ,पवन कुमार को कमालगंज से फतेहगढ़ ,आशीष नारायण को यातायात से पुलिस लाइन, रविकांत को मेरापुर से शमशाबाद, सुभाष चंद्र को मेरापुर से मोहम्मदाबाद, रामू यादव को कंपिल से मोहम्मदाबाद, दिव्यांशु को मोहम्मदाबाद से कंपिल ,मोहम्मद इरफान को पुलिस लाइन से मेरापुर ,आशीष कुमार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से डीसीआरवी शाखा ,प्रबल प्रताप सिंह को डीसीआरवी शाखा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थानांतरित किया गया है फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह