Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर अपराध नियंत्रण तक दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को थाना अमृतपुर का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का स्थलीय निरीक्षण क
Share:
फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर अपराध नियंत्रण तक दिए निर्देश।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को थाना अमृतपुर का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

एसपी आरती सिंह ने मौके पर मौजूद बीट आरक्षियों की बीट बुक की भी जांच की और उन्हें बीट व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने थाने में दर्ज टॉप 10 अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, तथा एच.एस. (History-Sheeter) की स्थिति की जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति बनाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली, शस्त्रों के भौतिक सत्यापन, और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए और जनता के साथ संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए।

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अमृतपुर क्षेत्राधिकार अजय वर्मा, थाना प्रभारी मोनू शाक्य समेत अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।