Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सड़क दुर्घटना में दिवंगत आरक्षी अजय कुमार को एसपी आरती सिंह ने दी अंतिम सलामी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जनपद की पुलिस लाइन में आज भावनात्मक माहौल तब देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद हरदोई में तैनात आरक्षी अजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। सड़क दुर्घटना में आरक्षी अजय कुमार की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने
Share:
फर्रुखाबाद:सड़क दुर्घटना में दिवंगत आरक्षी अजय कुमार को एसपी आरती सिंह ने दी अंतिम सलामी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जनपद की पुलिस लाइन में आज भावनात्मक माहौल तब देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद हरदोई में तैनात आरक्षी अजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। सड़क दुर्घटना में आरक्षी अजय कुमार की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उनके कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित स्वभाव को याद करते हुए कहा कि पुलिस विभाग ने एक कर्मठ और ईमानदार जवान खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में उपस्थित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

अंत में एसपी आरती सिंह सहित समस्त पुलिस बल ने दिवंगत आरक्षी को अंतिम सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।