Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस की बड़ी सफलता कई थानों में वांछित चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार क
Share:
फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस की बड़ी सफलता कई थानों में वांछित चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रोहित पुत्र सुरेश निवासी तिलक नगर चौखण्डी, थाना तिलकनगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से बड़ी मात्रा में सोने के जेवरात, मोबाइल फोन, नकदी व चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।

? घटना का विवरण

वादी अजय कुमार पुत्र वेदराम निवासी ग्राम चीटन नगला, थाना शमसाबाद ने 3 जुलाई 2025 को अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात व 2 लाख रुपये नकद चुरा लिए थे। मामले में थाना शमसाबाद पर मुकदमा संख्या 137/2025 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान अभियुक्त रोहित का नाम प्रकाश में आया, जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

? पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने फर्रुखाबाद की ठण्डी सड़क से एक स्कूटी चोरी की थी, जिसका उपयोग उसने नवाबगंज क्षेत्र के एक घर में जेवरात व मोबाइल फोन चोरी करने में किया। इसके बाद उसने फैजबाग क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान से दो मोबाइल और चोरी किए। वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

? बरामद सामान

पुलिस ने अभियुक्त से निम्नलिखित सामान बरामद किया— 01 हार पीली धातु, 02 चैन पीली धातु, 01 मंगलसूत्र पीली धातु, 01 जोड़ी झुमकी पीली धातु, 01 क्लेचर पीली धातु, 01 जोड़ी कान के बाले पीली धातु, 01 मोबाइल MI (गोल्डन रंग),  01 सैमसंग कीपैड मोबाइल (नीला रंग), 01 मोबाइल NARZO (हल्का हरा रंग), 01 मोबाइल ओप्पो (स्लेटी रंग), ₹5340 नगद, 01 सफेद रंग की स्कूटी (UP76N0452) मय चाबी

? अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त रोहित के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं—

1. मु0अ0सं0 137/2025 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस – थाना शमसाबाद

2. मु0अ0सं0 190/2025 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस – थाना शमसाबाद

3. मु0अ0सं0 115/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस – थाना कोतवाली फर्रुखाबाद

4. मु0अ0सं0 253/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस – थाना नवाबगंज

? पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली थाना शमसाबाद पुलिस टीम में शामिल रहे —SO श्री रमेश सिंह, उपनिरीक्षक श्री सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार, कांस्टेबल लवनीश कुमार, कांस्टेबल उमेश शर्मा, कांस्टेबल लवित कुमार

थाना शमसाबाद पुलिस की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।