फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 17 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंत्री ऋषि राठौर ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
गुरुवार सुबह लोहिया अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में ऋषि राठौर ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ऋषि राठौर वर्तमान में मेसर्स जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (स्मार्ट मीटर) में कार्यरत हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान को समाजहित में अपनी भागीदारी बताया।
रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।