Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज में जीएसटी घटने पर संगोष्ठी, व्यापारियों व डॉक्टर्स ने मोदी सरकार का जताया आभार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 जनपद के सीपी गेस्ट हाउस, कायमगंज में आज जीएसटी दरों में कमी को लेकर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी संगठनों, व्यापारियों और डॉक्टर्स ने भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में जीएसटी घटने पर संगोष्ठी, व्यापारियों व डॉक्टर्स ने मोदी सरकार का जताया आभार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 जनपद के सीपी गेस्ट हाउस, कायमगंज में आज जीएसटी दरों में कमी को लेकर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी संगठनों, व्यापारियों और डॉक्टर्स ने भाग लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।

संगोष्ठी में जीएसटी अधिकारी एवं सांसद मुकेश राजपूत ने उपस्थित व्यापारियों को घटे हुए जीएसटी के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान मिथलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जीएसटी घटने से बाजार में फिर से रौनक लौटी है। इसका सीधा लाभ न केवल व्यापारियों को मिला है बल्कि आम जनता को भी राहत मिली है। हमें सरकार के ‘स्वदेशी अपनाओ’ उद्देश्य का पूर्ण समर्थन करना चाहिए और इसमें सहयोग देना चाहिए।”

इस मौके पर नगर के विभिन्न व्यापारी संगठन, प्रमुख व्यापारी और डॉक्टर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सांसद मुकेश राजपूत ने प्रत्येक स्टॉल से सामान खरीदकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस संगोष्ठी ने व्यापार जगत और आम नागरिकों को यह विश्वास दिलाया कि घटा हुआ जीएसटी देश की आर्थिक गति को तेज करेगा और बाजारों में नयी ऊर्जा का संचार करेगा।