Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

फर्रुखाबाद: सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह व आकांक्षा हाट 02 से 07 अगस्त तक आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन 02 अगस्त से 07 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। यह आयोजन जिले के आकांक्षात्मक विकास खंड नवाबगंज एवं राजेपुर द्वारा नीति आयोग के सम्पूर्णता अभि
Share:
फर्रुखाबाद: सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह व आकांक्षा हाट 02 से 07 अगस्त तक आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन 02 अगस्त से 07 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। यह आयोजन जिले के आकांक्षात्मक विकास खंड नवाबगंज एवं राजेपुर द्वारा नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत 6 में से 6 इंडीकेटर्स की सफल संतृप्ति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 02 अगस्त 2025 को अपराह्न 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सम्मान समारोह से होगी, जिसमें जनपद एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों, फील्ड वर्कर्स और अन्य सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ करेंगे।

इसी क्रम में "आकांक्षा हाट" का आयोजन 02 से 07 अगस्त 2025 तक आफिसर्स क्लब फतेहगढ़ परिसर में किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा उत्पादित वस्तुओं, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं नवाचारों की प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था रहेगी। यह हाट न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार मुहैया कराएगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस समारोह में भाग लेकर जनपद की उपलब्धियों को साझा करें और स्थानीय विकास के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।