Sunday, 20 September 2026 | 11:19 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़): तहसील सदर परिसर में शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान अपर जिलाधिकारी (फर्रुखाबाद) तथा अपर पुलिस अधीक्षक (फतेहगढ़) ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
Share:
फर्रुखाबाद: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
फर्रुखाबाद तहसील सदर
Read in your preferred language.

फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़):

तहसील सदर परिसर में शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान अपर जिलाधिकारी (फर्रुखाबाद) तथा अपर पुलिस अधीक्षक (फतेहगढ़) ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

​जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

​संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, समाज कल्याण एवं खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने टेबल पर प्राप्त एक-एक प्रार्थना पत्र का गहन अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण की रूपरेखा तय करने का निर्देश दिया।

​अपर जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​पुलिस और राजस्व टीम को संयुक्त निरीक्षण का आदेश

​अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने पुलिस विभाग से जुड़े भूमि विवादों, आपसी रंजिश और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में जमीन या संपत्ति से जुड़ा विवाद है, उनमें पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से स्थलीय निरीक्षण करे और मामले का न्यायोचित समाधान निकाले।

​निष्पक्षता और समयबद्धता पर जोर

​अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्राथमिकता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य फरियादियों को भटकने से बचाना है। इस दौरान संबंधित विभागों के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य ब्लॉक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।