Sunday, 20 September 2026 | 9:56 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत फर्रुखाबाद में हुआ वृक्षारोपण, सांसद मुकेश राजपूत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने पीपल का पौधा रोपित किया। भाजपा पदाधिकारियों ने पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, मौलश्री और कदम्ब सहित 25 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण पर जोर दिया।
Share:
फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत फर्रुखाबाद में हुआ वृक्षारोपण, सांसद मुकेश राजपूत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 19 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने प्रतिभाग करते हुए पीपल का पौधा रोपित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, मौलश्री एवं कदम्ब समेत कुल 25 पौधों का रोपण किया। अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण के बाद आयोजित गोष्ठी में सांसद मुकेश राजपूत ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने के साथ ही रोपित पौधों की देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने वृक्षारोपण स्थलों को तार-बाड़ से सुरक्षित करने तथा पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और बेहतर वातावरण तैयार किया जा सकता है।

एसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसटीपी से शोधित होकर निकलने वाले जल की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शोधित करने के बाद गंगा नदी में प्रवाहित किया जाए।

पुठरी में 23 सितंबर को होगा वृक्षारोपण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 23 सितंबर 2026 को मोहम्मदाबाद के पुठरी स्थित अमृत सरोवर पर प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर भी सांसद ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजीव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, वनदरोगा ताहिर अहमद, राहुल सक्सेना, अमित कुमार, वन रक्षक मोहित सक्सेना एवं मनोज कुमार गौड़ सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।