Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
UP News

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कैलाश पर्वत से स्पर्शित दुर्लभ रुद्राक्ष किया भेंट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद की ओर से एक अत्यंत पावन एवं दुर्लभ रुद्राक्ष माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट किया। यह रुद्
Share:
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कैलाश पर्वत से स्पर्शित दुर्लभ रुद्राक्ष किया भेंट
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद की ओर से एक अत्यंत पावन एवं दुर्लभ रुद्राक्ष माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट किया।

यह रुद्राक्ष लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद के मेजर सर्जन डॉ. रोहित तिवारी द्वारा भगवान शिव के पावन निवास कैलाश पर्वत से स्पर्श कराया हुआ बताया गया, जिसे विशेष धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस दुर्लभ रुद्राक्ष को प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया।

भेंट के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा फर्रुखाबाद जनपद के विकास और जनकल्याण के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री जी की आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार से वातावरण अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा।मुख्यमंत्री जी की प्रसन्नता से सदर विधायक सहित उपस्थित सभी लोग प्रफुल्लित नजर आए। यह भेंट न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि फर्रुखाबाद जनपद के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण साबित हुई।