Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

फर्रुखाबाद;राष्ट्रीय एकता दिवस पर "रन फॉर यूनिटी 2025" का आयोजन — लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में “रन फॉर यूनिटी 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करना है।
Share:
फर्रुखाबाद;राष्ट्रीय एकता दिवस पर "रन फॉर यूनिटी 2025" का आयोजन — लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में “रन फॉर यूनिटी 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 31 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 07.00 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड, थाना फतेहगढ़ क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त भागीदारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति अपने संकल्प और समर्पण को प्रदर्शित करें।

सरदार पटेल के राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए अधिकारियों ने बताया कि उनके प्रयासों से देश के 562 रियासतों का भारत में विलय संभव हुआ, जिसके कारण उन्हें ‘भारत के लौह पुरुष’ की उपाधि दी गई। रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और एकता की भावना को सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली जाएगी।