Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: गंगा दशहरा स्नान पर्व पर रूट डायवर्जन, प्रशासन ने जारी की यातायात व्यवस्था।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2025 गंगा दशहरा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में भारी भीड़ व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। यह रूट डायवर्जन दिनांक 4 जून 2025 की रात्रि 12:00 बजे से लेकर 5 जून 2025 को स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौ
Share:
फर्रूखाबाद: गंगा दशहरा स्नान पर्व पर रूट डायवर्जन, प्रशासन ने जारी की यातायात व्यवस्था।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2025 गंगा दशहरा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में भारी भीड़ व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। यह रूट डायवर्जन दिनांक 4 जून 2025 की रात्रि 12:00 बजे से लेकर 5 जून 2025 को स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान मालवाहक व बड़े वाहनों का प्रवेश फतेहगढ़ की ओर प्रतिबंधित रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रमुख रूट डायवर्जन विवरण:

1. कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले मालवाहनों (ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर, थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर) को गुरसहायगंज से छिवरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

2. इन्हीं मार्गों से आने वाले मालवाहनों को खुदागंज पर रोका भी जाएगा, यदि वे डायवर्जन का पालन नहीं करते हैं।

3. छिवरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ की ओर आने वाले वाहनों को जहानगंज काली नदी के पास रोका जाएगा।

4. बेबर (जनपद मैनपुरी) की ओर से आने वाले मालवाहन बेबर में, मोहम्मदाबाद थाना की चौकी मदनपुर व रोहिला तिराहा, मोहम्मदाबाद पर रोके जाएंगे।

5. एटा से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहनों को बिराहिमपुर थाना अलीगंज वार्डर पर तथा कायमगंज कस्बे के बाहर पतौरा/वेरिया तिराहे पर रोकने की व्यवस्था की गई है।

6. बरेली की दिशा से आने वाले मालवाहनों को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर में रोका जाएगा।

7. शाहजहांपुर व जलालाबाद से आने वाले वाहनों को भी थाना अल्लागंज व हुल्लापुर (जनपद शाहजहांपुर) में उपयुक्त स्थानों पर रोका जाएगा।

8. हरदोई की ओर से आने वाले मालवाहनों को रूपापुर, थाना पाली (जनपद हरदोई) में रोका जाएगा।

9. शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग से आने वाले वाहनों को डबरी चौराहा के पास उपयुक्त स्थान पर रोका जाएगा।

प्रशासन ने अपील की है कि सभी वाहन चालक व परिवहन कंपनियां उक्त निर्देशों का पालन करें ताकि स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।