एसडीएम संजय कुमार के निर्देशन में कच्ची शराब के निर्माण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के तहत 15-07-2022 को सायं 7 बजे कोतवाली कायमगंज के अंतर्गत मोहल्ला श्यामनगर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे ,मंडी चौकी कायमगंज इंचार्ज अमित शर्मा की टीमो ने रेलवे स्टेशन के निकट गिहार बस्ती श्यामनगर में छापेमारी की। दविश के दौरान मौके पर पुलिस ने 18 डिब्बे लगभग 450 लीटर लहन व 20 लीटर कच्ची शराब जब्त की । लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और बरामद कच्ची शराब को कब्जे में लेकर कोतवाली कायमगंज भेज दिया गया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि दविश के समय अभियुक्त मौके से पुलिस देखकर भाग गए । 18 डिब्बे लहन और 20 लीटर कच्ची शराब मौके पर छोड़ गए । लहन नष्ट कर शराब कोतवाली भेजी गई।फरार आरोपियो की तलाश कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम संजय कुमार के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे व मंडी चौकी इंचार्ज अमित शर्मा की टीमो ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
भारत
फर्रुखाबाद:एसडीएम कायमगंज का छापा, 450 लीटर लहन व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद
एसडीएम संजय कुमार के निर्देशन में कच्ची शराब के निर्माण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के तहत 15-07-2022 को सायं 7 बजे कोतवाली कायमगंज के अंतर्गत मोहल्ला श्यामनगर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे ,मंडी चौकी कायमग
Read in your preferred language.